फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः युवाओं को प्रोफेशन कोर्स कराएगा युवा कल्याण विभाग, आवेदन शुरू, जल्दी करें

Mon, 24 Feb 2020 11:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • फूड ब्रेवरेज सर्विसेज, फूड प्रोडक्शन व हाउस कीपिंग का कराया जाएगा कोर्स, कुल 139 सीटें निर्धारित
  • कोर्स के लिए आवेदन शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि तीन मार्च 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अब प्रोफेशन कोर्स भी कराए जाएंगे। पहले चरण में फूड ब्रेवरेज सर्विसेज, फूड प्रोडक्शन व हाउस कीपिंग का कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसमें देहरादून समेत अन्य जिलों के लिए कुल 139 सीटें निर्धारित की गई हैं। आवेदन की अंतिम तिथि तीन मार्च तय की है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन कोर्स की समयावधि तीन माह की होगी। विभाग राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान (गढ़ी कैंट) के सहोयग से युवाओं को ये कोर्स कराएगा।

इन्हें रहने व खाने की निशुल्क सुविधा भी मुहैया कराई जाएंगी। युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार पाने योग्य बनाया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को प्लेसमेंट भी देंगे। विभाग इस योजना को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं शर्ते 

- 10वीं पास हो। ब्लॉकों से मैरिट के आधार पर चयन होगा
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम 28 वर्ष हो।
- उत्तराखंड के मूल निवासी हों।
- अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र हो। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें