फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन कर रहे निजी स्कूल

विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा - फोटो : social media
विज्ञापन
उत्तराखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष राम सिंघल ने निजी स्कूलों पर आईसीएसई व सीबीएसई के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर वह सोमवार को शिक्षा मंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन

रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बोर्ड से मान्यता के बाद राज्य की एनओसी लेना जरूरी होता है, लेकिन तमाम स्कूलों ने एनओसी नहीं ली। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश के लिए स्कूल को अनुमति लेनी होती है, लेकिन कई स्कूल इसके बगैर ही छात्रों से फीस लेते हैं।
इसमें रोजाना अर्थदंड वसूलने का प्रावधान है, लेकिन शिक्षा विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। निजी स्कूल अभिभावकों से मनमानी फीस वसूलते हैं, जबकि आयकर के नाम पर कल्याणकारी कार्य दिखाकर छूट ली जाती है। उन्होंने निजी स्कूलों पर हर साल मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने का आरोप लगाया। कहा कि बाल आयोग ने जब इन पर सख्ती की तो स्कूल संचालकों ने आयोग पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान बाल आयोग में एक निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत करने वाली भूमिका यादव, मनमोहन जायसवाल, अमित गौतम, अनुराग सिंह, ममता शर्मा, बबीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें