वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि दीपक की किसी ने हत्या की है। उसका शव सड़क किनारे खेत पर पड़ा मिला।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दीपक की गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर, दीपक की मौत की खबर से घर में उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक शादीशुदा था और उसका तीन साल का एक बेटा है।
इस संबंध में टनकपुर कोतवाल अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि परिवारवालों ने ही हत्या की सूचना दी थी। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। शव के साथ परिवार वालों के यहां पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।