हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी के अंतिम यात्रा पड़ाव घांघरिया में अवैध रुप से निर्मित भवन व छानियों को नंदा देवी राष्ट्रीय वन प्रभाग ने ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरु कर दी है।
पार्क प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दस जून से निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। वन प्रभाग की ओर से न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। वन प्रभाग निर्माण को ध्वस्त करने में आने वाले खर्चे को संबंधित व्यक्ति से वसूलेगा।
बीते वर्ष घांघरिया में वन अधिकारियों ने आरक्षित वन क्षेत्र के 2.102 हेक्टेयर पर अवैध रुप से किए गए निर्माण कार्य को चिन्हित किया। तब न्यायालय के आदेश पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग ने वर्ष 2019 के नवंबर माह में संबंधित लोगों को शीघ्र अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन छह माह बीत जाने पर भी इस ओर कोई कार्रवाई न होने पर अब वन प्रभाग ने स्वयं ही अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
घांघरिया में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। संभवत: दस जून से निर्माण हटाने का कार्य शुरु होगा। मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण का ध्वस्तीकरण कार्य किया जाएगा। -किशन सिंह, उप वन संरक्षक, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ