फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून को खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, हिमखंडों को काटकर बनाया रास्ता

Fri, 29 May 2020 07:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली

सार

  • सरकार के निर्देश के बाद ही होगी पर्यटकों की आवाजाही
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून से खुल जाएगी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन घाटी में पर्यटकों की आवाजाही सरकार के निर्देशों के बाद ही हो पाएगी।

विज्ञापन


फिलहाल घाटी में जाने वाले मार्ग पर आए हिमखंडों को काटकर रास्ता बना दिया गया है। फूलों की घाटी हर साल एक जून को खुल जाती है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण इस पर असमंजस बना हुआ था।


यह भी पढ़ें: फूलों की घाटी के रास्तों पर पिघली बर्फ, खिले एनीमोन, प्रिम्यूला, आइरिस के खूबसूरत फूल
विज्ञापन


मगर अब नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि घाटी एक जून को ही खोली जाएगी। 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली इस घाटी में जुलाई और अगस्त महीने में 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं।

विज्ञापन

झरनों और प्राकृतिक स्लोपों का भी होता है दीदार

इन रंग बिरंगे फूलों, प्राकृतिक सुंदरता, झरनों और प्राकृतिक स्लोपों का दीदार करने के लिए देश-विदेश से सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी किशन चंद्र फूलों की घाटी को खोलने की औपचारिकता पूरी करेंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार और उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद ही घाटी में पर्यटकों की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत आती है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती और जैविक विविधता के कारण वर्ष 2005 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें