फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडिचेरी के जबड़े से खींच लिया उत्तराखंड ने मैच

Sat, 11 Jan 2014 02:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
‘क्या गेम पलटा, वाकई उत्तराखंड के खिलाड़ी जबरदस्त लड़ाके हैं। ऐसा खेल पहले शायद अभी तक नहीं हुआ। हारते-हारते कमाल कर दिया। मैच जीत लिया।’ पवेलियन ग्राउंड से शुक्रवार शाम बाहर निकलते दर्शक कुछ यही बातचीत करते नजर आए।
विज्ञापन


बात हो रही थी नेशनल जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप में पांडिचेरी के हाथों लगभग गवांया जा चुका मैच वापस उत्तराखंड की झोली में खींच लाने की। प्रदेश की टीम ने लगातार दो सेट की हार के बाद तीन सेट जीत यह मैच जीता।

टीम का रोमांचक प्रदर्शन
खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित करने के साथ उन्हें मुरीद भी बना लिया। दर्शकों में से कोई एक, दो, तीन, चार, छह नंबर के खिलाड़ी को बेस्ट बता रहा था तो कोई लिब्रो को दाद देता नजर आया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम 04:30 बजे पवेलियन ग्राउंड के कोर्ट नंबर 4 में उत्तराखंड और पांडिचेरी की टीमें उतरीं। रेफरी की सीटी के साथ मैच शुरू हुआ और उत्तराखंड के कप्तान सोनिक सालार ने पहली सर्विस दी। पांडिचेरी ने सर्विस तोड़ते हुए एक अंक जुटा लिया।

पहले दो सेट हारे
इसके बाद एक-एक अंक के लिए संघर्ष बढ़ता चला गया। पांडिचेरी ने पहले सेट में उत्तराखंड को 25-20 से मात दे दी। एक हजार से अधिक दर्शकों का समर्थन मिलने के बावजूद दूसरे सेट में भी उत्तराखंड के लड़ाकों को 25-22 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद तो दर्शकों ने भी उत्तराखंड की जीत की उम्मीदें छोड़ दी। लेकिन उत्तराखंड के खिलाड़ी कुछ कर दिखाने के जज्बे संग मैदान में उतरे थे। लगातार तीन प्वाइंट के साथ टीम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन पांडिचेरी जल्द ही बराबरी पर आ गई।

तीसरे सेट से पलटी बाजी
इसके बाद कप्तान और सेटर सोनिक सालार ने जसविंदर कुमार, अभिषेक टाकुली और विशाल के साथ ऐसी जुगलबंदी की कि पांडिचेरी टीम लगातार अंक गंवाती चली गई। तीसरा सेट जीतते ही टीम में जोश भर गया और दर्शकों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया।

चौथे सेट में पांडिचेरी ने पहला अंक हासिल किया, लेकिन अगले ही मिनट स्कोर बराबर हो गया। रोमांचक मैच में उत्तराखंड ने जीत हासिल कर बराबरी पाई तो अंतिम सेट में नजदीकी जीत कर ग्रुप में शीर्ष स्थान कब्जा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें