पुणे में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मैच खेलते उत्तराखंड टीम के ?
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आरएसबी उत्तराखंड टीम ने पहले दिन दो मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले मैच में उत्तराखंड ने झारखंड को 3-0 और दूसरे मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 3-1 से शिकस्त दी।
पुणे में 7 फरवरी को ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टीटी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें उत्तराखंड की तरफ से सीजीईडब्ल्यूसीसी (सेंट्रल गवर्मेंट इंप्लॉई वेलफेयर कोर्डिनेशन कमेटी) के सचिव मोहन राम के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। टेबल टेनिस की टीम में रूचि कालिया, प्रियंका शाह, निशा मिश्रा, शालिनी नागी, गौतम ध्रुवंश, राकेश कुमार, साहिल जौली, जीके बत्रा, यश कश्यप, कोच संजय ओझा, मैनेजर आशीष कुमार शामिल हैं।