28 अक्तूबर को पहले और 29 अक्तूबर को दूसरे चरण का ट्रायल होगा। जबकि 30 व 31 अक्तूबर को फाइनल ट्रायल होंगे। अंडर- 23 और अंडर-19 के प्रतिभागी सीनियर वर्ग में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अंडर-19 क्रिकेटरों को 15 और अंडर 23 क्रिकेटरों को 21 अक्तूबर तक ऑफलाइन पंजीकरण कराना होगा।
महिलाओं की वीडियो एनालिस्ट कार्यशाला शुरू
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आईएसबीटी रोड स्थित होटल में वीडियो एनालिस्ट कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें 15 महिलाओं को वीडियो एनालिस्ट के तौर पर तैयार किया जा रहा है।
सचिव महिम वर्मा ने बताया कि एक्सपर्ट शशि कुमार और माला आर महिलाओं को ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए वीडियो एनालिस्ट की कार्यशाला आयोजित करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। देश में महिला एनालिस्ट की कमी को देखते हुए सीएयू ने ये पहल की है।