फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल खेलते समय हुए विवाद के बाद 11 साल के किशोर को उठाकर जमीन पर पटका, 11 घंटे बाद तोड़ा दम

विज्ञापन
मृतक हिमांशु। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चरखी दादरी। फुटबॉल खेलते समय हुए बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद मंदौली गांव निवासी एक ग्यारह वर्षीय किशोर को उठाकर जमीन पर पटकने का मामला सामने आया है। अंदरुनी चोटें लगने के कारण किशोर ने 11 घंटे बाद मंगलवार अलसुबह दम तोड़ दिया। झोझूकलां थाना पुलिस ने मृतक के दादा उमेद सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी विपिन गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने मृतक किशोर का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस को दिए बयान में मंदौली निवासी उमेद सिंह ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसका बेटा विरेंद्र चालक है। सोमवार शाम विरेंद्र का छोटा बेटा हिमांशु (11) बच्चों के साथ फुटबॉल खेल रहा था। इसी दौरान उसकी एक बच्चे के साथ कहासुनी हो गई। बाद में उक्त बच्चे का एक परिजन गली में खेल रहे हिमांशु के पास पहुंच गया। उक्त शख्स ने आते ही हिमांशु को उठाकर पहले दीवार पर और फिर जमीन पर पटक दिया। उमेद सिंह ने बताया कि उसने तुरंत मौके पर पहुंचकर हिमांशु को संभाला लेकिन वो अचेत था। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए दादरी के एक निजी अस्पताल लेकर आए। वहां उपचार के बाद हिमांशु को सोमवार शाम ही छुट्टी दे दी गई। उमेद सिंह ने बताया कि मंगलवार अलसुबह तीन बजे परिजनों ने हिमांशु को संभाला तो वह अचेत मिला। इसके बाद वो उसे सिविल अस्पताल लेकर आए और सुबह चार बजे चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना प्रभारी दलबीर सिंह अपनी टीम सहित अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उमेद सिंह के बयान पर आरोपी विपिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया गया। वहीं, वारदात के संबंध में जानकारी लेने के लिए डीएसपी बली सिंह भी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से घटना के संबंध में बातचीत की। एफएसएल टीम ने भी शव की जांच की। दादा बोलाः 100 मीटर की दूरी तय करने तक पोते को जमीन पर पटकता रहा आरोपी हिमांशु सोमवार शाम घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर गली में खेल रहा था। मृतक के दादा उमेद सिंह ने बताया कि उसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया।उसने आते ही हिमांशु को उठा लिया और कभी दीवार तो कभी जमीन पर उसे उठाकर पटकता रहा। जब तक वह उसके पास पहुंचा तब तक हिमांशु अचेत हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : Amar Ujala
सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें