बाबा रामदेव ने सभी राजनीतिक दलों से भी योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, योग किसी राजनीतिक पार्टी की विरासत नहीं है। इसलिए योग पर सियासत नहीं होनी चाहिए। हमें इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई अति विशिष्ट लोग भी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान पुलिस के जवानों ने योग रिहर्सल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, परमार्थ निकेतन संस्थापक चिदानंद महाराज भी मौजूद रहे।
आपको बता दे कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस के दिन सार्वजनिक मंच से योग करते हुए लोगों को योग के प्रति जागरूक करेंगे। योग दिवस पर प्रधानमंत्री के साथ करीब 60 हजार लोगों को योग कराने का लक्ष्य है।