- किसानों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान से मिलेगी राहत
देहरादून। फसलों की घेरबाड़ के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक इससे जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी।
कृषि मंत्री के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री से घेरबाड़ के लिए वित्तीय सहायता का अनुरोध किया गया था। केंद्रीय कृषि मंत्री ने फार्म फेंसिंग (घेरबाड़) के लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। ब्यूरो