प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 284 सड़कें बंद
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 284 सड़कें बंद हो गईं हैं। इसमें सबसे अधिक 54 सड़कें उत्तरकाशी जिले की हैं। इसके अलावा पौड़ी में 24, चमोली में 41, टिहरी में 24, रुद्रप्रयाग मे 29, उत्तरकाशी में 54, देहरादून में 18, हरिद्वार में 17, पिथौरागढ़ में 23, चंपावत में दो, अल्मोड़ा में 32, बागेश्ववर में पांच, नैनीताल में 10 और ऊधमसिंह नगर में 10 सड़कें बंद हैं।