फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: खतरे के निशान पर पहुंची यमुना नदी, प्रशासन सतर्क, पत्थर मलबा गिरने से छह मोटर मार्ग रहे बंद

Wed, 02 Sep 2026 07:49 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/कालसी/साहिया।

सार

पहाड़ी क्षेत्रों और पछवादून में लगातार हो रही भारी बारिश से यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। वहीं, पत्थर, मिट्टी और मलबा गिरने से छह मोटर मार्ग बंद होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सड़कें खोलने में जुटी जेसीबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों व पछवादून में हो रही भारी बारिश से मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया। नदी में पानी बढ़ने के साथ ही तहसील प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया। उधर टौंस नदी में अभी जलस्तर सामान्य है। इसके अतिरिक्त पछवादून व जौनसार बावर क्षेत्र में पहाड़ों से पत्थर, मिट्टी व मलबा गिरने के कारण छह मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा।

क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। बताते चलें यमुना नदी में खतरे का स्तर 455.37 मीटर पर है, जबकि फिलहाल नदी में पानी खतरे के स्तर 455.37 मीटर पर पानी बह रहा है। डाकपत्थर बैराज से 368.36 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा टौंस नदी में खतरे का स्तर 644.75 मीटर पर है और नदी में 644.65 मीटर पर पानी बह रहा है। नदी पर बने इच्छाड़ी बांध से 261.91 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड मौसम: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दो एनएच समेत 172 सड़क बंद; आपदा में अब तक 54 लोगों की मौत

उधर पहाड़ों से गिर रहे पत्थर व मलबे के कारण पछवादून और जौनसार बावर के छह मोटर मार्ग बंद रहे। जिनमें लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड देहरादून का बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग, पीएमजीएसवाई कालसी का बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग, मैंद्रथ-कथियान-बिरनाड़ मोटर मार्ग, लोक निर्माण विभाग अधिशासी खंड साहिया का शहीद सुरेश तोमर मोटर मार्ग, समरसेंज मोटर मार्ग, बेसोगिलानी से जोशी-हमरौ मोटर मार्ग शामिल हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी ने बताया कि बंद मोटर मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। शीघ्र ही यातायात को सुचारू करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें