Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग की ओर सेगंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं।
उत्तराखंड में आज देर शाम मौसम ने फिर करवट बदली। बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में झमाझम बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नीती घाटी के साथ ही अन्य ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आज चारों धामों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगह हल्की बर्फबारी भी संभव है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 13 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं।