आज पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदलेगा। हालांकि मैदान में राहत के आसार कम है।उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
अप्रैल के शुरुआती दिनों से गर्मी की तपिश मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को परेशान करने लगी है। हालांकि, मंगलवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है, लेकिन मैदानी इलाकों में राहत के आसार कम हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो पर्वतीय इलाकों में 11 अप्रैल तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं।