फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: अब फिर बदलने वाला है मौसम, जानें कब से बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ सकती है ठंड

Fri, 16 Feb 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update:  19 फरवरी को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम बदलेगा और पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 18 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि अभी दिन के साथ अब रात का तापमान भी सामान्य है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसे ही पंतनगर का अधिकतम तापमान भी एक डिग्री के इजाफे के साथ 25.7, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.2 और नई टिहरी का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 17.4 डिग्री रहा।

Karnaprayag-Gwaldam Highway: पहाड़ी से गिरे पत्थर, चपेट में आकर हाईवे पर काम कर रहे श्रमिक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16-17 फरवरी को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 18-19 फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें