फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: कल से एक हफ्ते यलो अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी के आसार

Mon, 05 Oct 2026 06:28 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मौसम विभाग ने चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 से 11 अक्तूबर तक यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश मैदानी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।  

विज्ञापन


मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार, छह से आठ अक्तूबर के बीच प्रदेश के 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 9 से 11 अक्तूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी के आसार हैं।

UK Big News: सैलजा ने रोकी हरदा की राह, पहली बार आदि कैलाश में जाम और बेकाबू बस का कहर, पढ़ें बड़ी खबरें

सात जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग ने चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।  इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह और सात अक्तूबर को इन जिलों में बारिश की संभावना

छह और सात अक्तूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में मौसम के करवट लेने की संभावना है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और ऊंचाई वाले इलाकों में आवाजाही करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासतौर पर बर्फबारी और खराब मौसम की स्थिति में ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करते समय मौसम की ताजा जानकारी लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें