फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: कल भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून और पौड़ी में बंद रहेंगे स्कूल

Sun, 20 Jul 2025 09:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कल (सोमवार) को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, देहरादून और पौड़ी में जिला प्रशासन ने कक्षा से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

Helicopter Crash: उत्तरकाशी विमान हादसे पर AAIB ने जारी की जांच रिपोर्ट, हादसे की ये वजह आई सामने
विज्ञापन


विज्ञापन

बारिश के बाद मलबा आने से 39 सड़कें बंद

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 39 सड़कें बंद हैं। इसमें 34 सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें