फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मौसम ने दिखाए तेवर... गर्मी ने किया बुरा हाल, अगले तीन दिन तपिश बढ़ाएगी परेशानी

Mon, 12 May 2025 10:31 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ने लगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 मई को एक बार फिर प्रदेशभर में मौसम बदलने के आसार हैं।
विज्ञापन
देहरादून में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई के शुरुआती दो सप्ताह में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलने से गर्मी से बड़ी राहत मिली। सोमवार को मौसम खुला तो गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 मई तक प्रदेशभर में चटक धूप खिलने से तपिश परेशान कर सकती है।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से मैदानी इलाकों में धूप खिली तो तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ने लगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 मई को एक बार फिर प्रदेशभर में मौसम बदलने के आसार हैं।

Uttarakhand: थंबी एविएशन की हेली सेवा पर DGCA ने लगाई रोक, बदरीनाथ में हेली अनियंत्रित होने के बाद लिया निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, मैदानी इलाकों में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम के बदले पैटर्न की वजह से इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें