फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: केदारनाथ व तुंगनाथ में दो घंटे बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश जारी

Sat, 09 May 2020 08:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल गया। वहीं अधिकतर मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। केदारनाथ, तुुंगनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को दो घंटे तक बर्फबारी होती रही।

विज्ञापन


शाम को पांच बजे बाद श्रीनगर में ओलावृष्टि हुई। दोपहर में यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में दो घंटे से ज्यादा समय तक झमाझम बारिश हुई।


कर्णप्रयाग के थराली, देवाल और नारायणबगड़ में भी तेज बारिश हुई। इसी तरह कुमाऊं के कई पहाड़ी इलाकों में भी बारिश हुई। राजधानी देहरादून में भी दोपहर बाद बादल छा गए।
 

विज्ञापन

दो घंटे तक बर्फबारी

केदारनाथ, तुुंगनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को दो घंटे तक बर्फबारी होती रही। निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा और चटक धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी। सर्दियों में भारी बर्फबारी होने से धाम में अब भी पांच फीट से अधिक बर्फ जमी है।  

10 व 11 मई को प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नौ मई को प्रदेशभर के अनेक स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

कुछ जगहों पर तेज आंधी भी आ सकती है। दस मई और 11 मई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान बारिश का सिलसिला भी जारी रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें