दिल्ली पुलिस ने एफआईआर को शून्य में दर्ज कर उत्तराखंड भेज दिया था। कोतवाली पुलिस तीन दिन से एफआईआर का इंतजार कर रही थी। शनिवार दोपहर डीजीपी और आईजी रेंज कार्यालय होते हुए एफआईआर जिला पुलिस मुख्यालय पहुंची।
एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। मुख्य रूप से महिला हेल्पलाइन की इंचार्ज मीना आर्य जांच करेंगी। उनके साथ कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी योगेश देव सहयोग करेंगे और मॉनीटरिंग सीओ सदर पूर्णिमा गर्ग करेंगी।
60 दिन में जांच पूरी करने की चुनौती
चूंकि मामला पॉक्सो एक्ट से जुड़ा है। लिहाजा मामले की जांच 60 दिन में पूरी करनी होगी। यानी शुक्रवार से काउंट डाउन शुरू हो चुका है, लेकिन मुसीबत यह है कि पीड़िता दिल्ली में है और लॉकडाउन चल रहा है।
कोर्ट भी बंद है। ऐसे कई सवाल हरिद्वार पुलिस के सामने आ खड़े होने तय हैं। लिहाजा तय समय में मामले की जांच मेें पुलिस को दिक्कत उठानी पड़ सकती है।