फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने ली करवट, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी

Tue, 06 Apr 2021 02:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम खराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई है। देर शाम बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं, बुधवार को कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश से भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। इस संबंध में मौसम विभाग ने संबंधित विभागों को एडवाइजरी जारी की है। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई थी। 

इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया था। बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपदों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने लोक निर्माण विभाग समेत संबंधित विभागों को सड़कों को दुरुस्त करने और अन्य जरूरी तैयारी रखने की सलाह दी है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने के आसार हैं। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार को देहरादून में लगभग पूरे दिन बादल छाए रहे, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा।

Trending Videos
विज्ञापन

मौसमी बीमारियों से रहें सतर्क

इस समय मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह-शाम सर्दी होती और दिन गर्म रहता है। ऐसे कई तरह की संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। लक्सर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि कुछ ही दिनों में लू चलना भी शुरू हो जाएगी। लू की वजह से शरीर में फूड प्वाइजनिंग, बुखार, पेट में दर्द व उल्टी की समस्या होेती है। लू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

शरीर में पानी की कमी न होने दें और हरी सब्जी व सलाद आदि का अधिक से अधिक प्रयोग करें। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर से दवाइयां लें। इसके अलावा जुकाम, बुखार, खांसी से पीड़ित के चपेट में आने से बचें। इन बीमारियों से बचने के लिए गर्म-सर्द मौसम से बचना भी जरूरी है। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। बाहर जाते वक्त छाता लेकर निकलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें