फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update: देहरादून में सुबह नौ बजे तक घना कोहरा, फिर खिली चटख धूप, सर्दी से मिली राहत

Thu, 27 Jan 2022 05:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इससे पहले बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले बादल छाये रहे और बारिश होती रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी भी हुई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कई दिन बाद आज गुरुवार को मौसम साफ बना रहा। राजधानी देहरादून में सबुह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिसके बाद चटख धूप खिल आई। मौसम खुलने और धूप खिलने की वजह से लोगों ने ठंड से कुछ राहत की सांस ली।

विज्ञापन


कुछ दिनों से पड़ रही थी काफी ठंड
वहीं इससे पहले बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले बादल छाये रहे और बारिश होती रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी भी हुई। कुछ दिन से राज्य में ऐसा ही मौसम बना हुआ था, जिस वजह से काफी ठंड हो रही थी।

यमुनोत्री हाईवे जगह जगह बंद
यमुनोत्री क्षेत्र में बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद हो गया है। जिससे आवाजाही ठप हो रखी है। बर्फ के चलते हाईवे को सुचारु करने में दिक्कत आ रही है। इससे यमुनोत्री क्षेत्र से लगे गीठ पट्टी के दर्जनभर गांवों के ग्रामीण घरों मे कैद हुए हैं।
विज्ञापन


घेस सहित कई गांव बर्फ से ढके
बर्फबारी के कारण देवाल क्षेत्र के घेस, बलाण, पिनाऊ, वांक, कुलिग, वांण सहित 12 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी, आली, बगुवावासा, बगजी, ब्रह्मताल में तीन से चार फीट पड़ी है। घेस के कुंदन भंडारी ने बताया कि बर्फबारी के बार क्षेत्र में शीतलहर चल रही है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें