फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: दिन के साथ अब रात में भी बढ़ने लगा पारा, गर्मी झेलने को रहें तैयार...आज ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 18 Mar 2024 10:35 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले दिनों में प्रदेश भर में तापमान बढ़ने के आसार हैं। वहीं, आज पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
गर्मी का मौसम - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में गर्मी अब तेवर दिखाने लगी है। दिन में चटक धूप खिलने से रात का भी पारा बढ़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अप्रैल शुरू होते-होते गर्मी सताने लगेगी।

विज्ञापन


रविवार को दून का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 20.9 डिग्री रहा। पंतनगर का तापमान सामान्य से एक और नई टिहरी का तीन डिग्री कम रहा।

Uttarakhand: चुनाव आचार संहिता की वजह से लटकी 3253 पदों पर शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट में मिली थी मंजूरी

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा। सोमवार को दून के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 10 साल में जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अंदाजा लगाया गया है।
विज्ञापन

पहाड़ों में आज हल्की बारिश की संभावना
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज (सोमवार को) हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें