फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बदला मौसम...पहाड़ से मैदान तक बारिश, गंगोत्री धाम में बर्फबारी, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Sat, 30 Mar 2024 08:49 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी बढ़ने लगी थी। सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
गंगोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से हो रही तेज गर्मी के बाद आज अचानक मौसम ने फिर करवट बदली। तड़के से ही पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, कई जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


इससे मार्च में ही पड़ रही मई-जून जैसी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, राजधानी देहरादून में सुबह ही आसमान में बिजली चमकने के साथ काले बादल छा गए। वहीं, गंगोत्री धाम में बर्फबारी भी हुई।

PHOTOS: चीन सीमा पर देवभूमि की इस गुफा में हो रहे बाबा बर्फानी के दर्शन, बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

 

विज्ञापन

कहां कैसा है मौसम

  • पहाड़ों की रानी मसूरी में गरज के साथ हो रही बारिश। हल्के ओले भी पड़े।
  • टिहरी जिले में सुबह पांच बजे से हो रही बारिश। जंगलों में लगी आग बुझाने में साबित हुई मददगार। 
  • उत्तरकाशी में ठंडी हवाएं चलने से लुढ़का पारा। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू। 
  • जौलीग्रांट क्षेत्र में सुबह पांच बजे से ओलावृष्टि और बारिश। 
  • विकासनगर के पछवादून क्षेत्र में आंधी के साथ तेज बारिश शुरू। बारिश के बीच क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिरे। बाजारों में भी दुकानों के बोर्ड उखड़ कर सड़क पर आ गए हैं। आंधी और बारिश के बीच क्षेत्र में सुबह से ही बिजली गुल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें