जुलाई में हुई 552.7 एमएम बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में जुलाई माह में प्रदेश भर में 552.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 32 फीसदी अधिक है। जबकि 29 अगस्त तक राज्य भर में 352.6 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से चार फीसदी कम है।
इस महीने बागेश्वर में हुई सबसे अधिक बारिश
अगस्त के महीने में बागेश्वर जिले में सबसे अधिक बारिश हुई है। बागेश्वर में 691.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 197 फीसदी अधिक है। जबकि उत्तरकाशी जिले में सबसे कम133.9 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 63 फीसदी कम है।