फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update: दोपहर बाद मौसम ने फिर बदली करवट, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

Wed, 02 Feb 2022 06:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कई इलाकों में आज वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। इसके कारण मौसम में ठंडक में इजाफा होने का अनुमान है। कई पहाड़ी क्षेत्रों में हाड़ कंपाने वाली ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि राजधानी देहरादून में सुबह हल्के कोहरे के बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिल आई।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी 
चमोली जनपद में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रूद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिससे मौसम में फिर से ठंडक लौट आई है। बुधवार को सुबह से ही चटख धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। शाम को जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी क्षेत्रों में शीतलहर चली। 
 
मलारी तक बर्फ हटाकर बीआरओ ने सुचारु की सेना के वाहनों की आवाजाही 
चीन सीमा को जोड़ने वाले बदरीनाथ हाईवे और मलारी हाईवे से बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने बदरीनाथ हाईवे को बदरीनाथ धाम तक सुचारु कर दिया है। जबकि माणा गांव तक हाईवे को खोलने का काम जारी है। वहीं जोशीमठ-मलारी हाईवे को भी मलारी तक सुचारु कर दिया गया है। यहां सेना के वाहनों की आवाजाही मलारी तक सुचारु हो गई है। बदरीनाथ और मलारी हाईवे को बीआरओ जेसीबी मशीनों के जरिए तीन बार खोल चुका है, लेकिन अत्यधिक बर्फबारी के चलते मार्ग पर भारी भरकम हिमखंड आ रहे हैं। 
विज्ञापन


कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 25 सौ मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। 

दूसरी ओर, उन्होंने राजधानी दून और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहने की संभावना जताई है। राजधानी दून में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पंतनगर में अधिकतम 18.4 व न्यूनतम 5.2, मुक्तेश्वर में 10.8 व माइनस 0.1 और नई टिहरी में अधिकतम 11.4 व न्यूनतम 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें