फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weathet Today: उत्तराखंड में मौसम विभाग की एडवाइजरी, अगले एक हफ्ते रहेगा ठंड और फ्लू का खतरा

Sat, 31 Oct 2020 02:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री से ज्यादा का अंतर
  • ठंड और फ्लू बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल, बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में एक हफ्ते के दौरान ठंड और फ्लू का खतरा ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से ठंड से बचाव करने की अपील की है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आजकल दिन और रात के (अधिकतम व न्यूनतम) तापमान में 18 डिग्री से अधिक का अंतर बना हुआ है।

विज्ञापन


विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में अंतर 18 डिग्री से भी ज्यादा है। शुक्रवार को भी तापमान में 18.8 डिग्री का अंतर रिकॉर्ड किया गया। ऐसी स्थिति में ठंड लगने और फ्लू के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव करने को कहा है। 


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री कम बना हुआ है। अगले एक हफ्ते तक मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इस समय सुबह और शाम की ठंड खतरनाक साबित हो सकती है। 
विज्ञापन


हल्की बारिश व बर्फबारी का अनुमान
मौसम केंद्र प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फवारी का अनुमान जताया है। विभागीय बुलेटिन के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फवारी हो सकती है। अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें