फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और बिजली चमकने का येलो अलर्ट

Wed, 03 Apr 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज से अगले तीन दिन तक मौसम बदला रहेगा। आज पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन
बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बदले मौसम का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने से मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो रहा है। बुधवार को भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

विज्ञापन


बीते दो दिन से मैदानी इलाकों में बादल छाने और हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो रहा है। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, दिनभर बादल छाए रहने और हवाओं के चलने से मौसम सुहावना रहा।

Uttarakhand News: प्रदेश के 270 केंद्रों में गेहूं की खरीद हुई शुरू, इस बार इतने रुपये है एमएसपी
विज्ञापन


ऐसा ही हाल अन्य जिलों का भी रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान तो 32.9 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि, टिहरी का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का तापमान दो डिग्री के इजाफे के साथ 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

तीन जिलों में बदला रहेगा मौसम
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज से अगले तीन दिन तक मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें