फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Today : आज भी पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा रहेगा मौसम...तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

Sat, 12 Apr 2025 11:05 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today : उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दो दिनों से बिगड़े मौसम ने भले ही गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन पर्वतीय जिलों में राहत की बारिश आफत बनकर आई है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी पर्वतीय जिलों में झोंकेदार हवाओं व तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। जबकि, प्रदेशभर के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन




केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

Chardham Yatra: अब तक 16 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण, चार मई तक केदारनाथ के लिए स्लॉट फुल
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 अप्रैल से प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें