फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बदले मौसम से गिरा पारा...ठंडी हवाओं ने गर्मी से दी राहत, चारधाम तीर्थयात्री रहें अलर्ट

Thu, 01 May 2025 09:39 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मौसम विशेषज्ञों ने हिदायत देते हुए कहा कि पांच मई तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यात्रा सावधानी के साथ करें। मौसम में बदलाव होने से ठंड लौट सकती है।
विज्ञापन
केदारनाथ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मई की शुरूआत बदले मौसम के साथ हुई है। इसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली तो पहाड़ों पर एक बार फिर से ठंड लौट आई है। बृहस्पतिवार को दून में बादल छाए और हवाएं चलीं तो तापमान में गिरावट देखने को मिली। उधर शुक्रवार को भी दून में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम के बदले पैटर्न की वजह से मार्च के आखिरी दिनों से ही गर्मी का अहसास होने लगा था। अप्रैल आते-आते तो मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य आंकड़े को पार कर चुका था। हालांकि इस बीच दो-तीन बार मौसम में बदलाव हुआ तो ठंड लौटी। अप्रैल के कुछ एक दिनों को छोड़ पूरे महीने भर गर्मी ने परेशान किया।

ऐसे में मई की शुरुआत बदले मौसम के साथ हुई तो मैदानी इलाकों को मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। दिन भर बादल छाए रहने और हवाएं चलने से मौसम सुहाना रहा।
विज्ञापन


Kedarnath Dham: बाबा केदार की डोली पहुंची अपने धाम, फूल-मालाओं से भव्य सजा मंदिर, कल खुलेंगे कपाट, तस्वीरें

विज्ञापन

तैयारी के साथ करें पहाड़ों की यात्रा, पांच मई तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों ने हिदायत देते हुए कहा कि पांच मई तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यात्रा सावधानी के साथ करें। मौसम में बदलाव होने से ठंड लौट सकती है। ऐसे में गर्म कपड़े और मौसम की जानकारी लेकर ही घर से निकलें। खास तौर पर चारधाम यात्रा पर निकलने वाले लोग वहां के मौसम की जानकारी जरूर लें। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच मई तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाएं और बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें