फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम को ठंडी हवाओं से मिली राहत, पहाड़ों में आंधी-तूफान के साथ बारिश

Tue, 26 May 2020 08:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम खराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंगलवार को राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंडके कई इलाकों में दिन भर गर्मी और उमस से आफत के बाद शाम को ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिली। शाम को काफी देर तक ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे गर्मी और उमस कुछ देर के लिए कम हो गए। वहीं, पहाड़ों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही राजधानी दून और आसपास के इलाकों में जबरदस्त गर्मी होने लगी। दोपहर बाद गर्मी और उमस में इजाफा हुआ और अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को खासी गर्मी और उमस झेलनी पड़ी। सूरज की तेज गर्मी पड़ने के कारण सड़कों पर भीड़ भाड़ काफी कम हो गई।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश

पहाडों की रानी मसूरी में मगलंवार को देर शाम को मौसम ने मिजाज बदला। देर शाम को मसूरी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने से  तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे दो दिन से हो रही गर्मी से लोगों को निजात मिली। वहीं बदले मौसम का लोग जमकर लुत्फ उठाते हुए नजर आए।

वहीं, यमुनोत्री घाटी में शाम को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। बडकोट में तेज आंधी के चलते शिशु मंदिर की चार दीवारी से लगा वर्षों पुराना छायादार वृक्ष उखड़ गया। वहीं, श्रीनगर, चमोली और रुद्रप्रयाग में भी आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए।

श्रीनगर में  नगर पालिका सभासद कुशाल रावत ने बताया कि उफलड़ के संपर्क मार्ग पर एक स्कूटी के ऊपर आम का पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि स्कूटी के पास खड़े दो लोग पेड़ के टूटने की आवाज सुनकर भाग गए। इसके कुछ देर बाद आसमान में तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें