फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में जमी 10 फीट बर्फ

Mon, 18 Mar 2024 06:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मौसम बार-बार बदल रहा है। दिन में गर्मी तो रात को हल्की ठंड सता रही है। वहीं, सोमवार को भी दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और यमुनोत्री धाम, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के अलावा अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई।  निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। बारिश और बर्फबारी से चमोली जनपद में फिर से ठंड लौट आई है। 

हेमकुंड साहिब में 10 फीट बर्फ जमा

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में करीब 10 फीट बर्फ जम गई है। घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक यात्रा का पैदल मार्ग भी बर्फ से ढका हुआ है।

विज्ञापन


Surkanda Devi: अगले तीन दिन बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन, श्रद्धालुओं को चढ़नी होगी खड़ी चढ़ाई

विज्ञापन

पहाड़ों में आज हल्की बारिश की संभावना

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज (सोमवार को) हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें