फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: तेज धूप से हुई दिन की शुरुआत, पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी

Sun, 02 Jun 2024 11:20 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

शनिवार देर शाम को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला था जिससे बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट आई है। वहीं, आज तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 
विज्ञापन
माैसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई में परेशान कर चुकी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सिलसिला जून के शुरुआत में भी जारी रहा। हालांकि देर रात बारिश ने लोगों को राहत जरूर दी, लेकिन सुबह फिर तेज धूप के साथ हुई। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन


माैसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

Kedarnath: धाम में अब VVIP और बुजुर्ग कर सकेंगे SUV की सवारी, चिनूक हेलिकॉप्टर से पहुंचा वाहन

यह रहा तापमान

शहर              अधिकतम       न्यूनतम

विज्ञापन

देहरादून            42.1             24.4
पंतनगर             39.5             25.6
मुक्तेश्वर             31.0             16.8
नई टिहरी          30.6             18.6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें