देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में रात को तेज रफ्तार आंधी चल रही है। साथ में बूंदाबांदी भी हो रही है। वहीं दिन में तेज धूप से गर्मी और उमस हो रही है।
पिछले तीन दिनों से लगातार दून में इस तरह का मौसम बना हुआ है। इससे रात के तापमान में थोड़ी कमी आ रही है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। लेकिन सुबह होते ही मौसम साफ हो जाता है, जिससे पूरे दिन तेज धूप खिली रहती है।
यही कारण है कि पिछली तीन रात आंधी और बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा कमी नहीं आई है। दो दिन की बारिश के बाद दून के अधिकतम तापमान में करीब 1.7 डिग्री की कमी आई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की कर्मी रिकॉर्ड की गई है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार दिन के समय ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिली रहेगी। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
तापमान
अधिकतम- 38
न्यूनतम- 22
सूर्योदय- सुबह 5.16 बजे
सूर्यास्त- शाम 7.21 बजे