फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान, इन दो दिनों में होगी बारिश, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Tue, 17 Dec 2019 09:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • अधिकतम तापमान लुढ़का, शीतलहर ने कराया ठंड का एहसास
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्फबारी और बारिश के बाद गिरे तापमान और शीतलहर के कारण कंपकंपी का एहसास हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 और 22 दिसंबर को 2500 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


सोमवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में धूप खिली रही। केदारनाथ धाम में अब भी सात फीट से अधिक बर्फ मौजूद है। धाम में बिजली, पानी और संचार सेवा ठप है। धाम में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं हरिद्वार और रुद्रपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

शुक्रवार को मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज बदला है। बर्फ पिघलने के साथ ही चल रही शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 24 घंटों में इन इलाकों में छाएगा कोहरा

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 5.6 और न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य से नौ और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 21 और 22 दिसंबर को मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाने की संभावना है, जबकि राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें