हत्याकांड के बाद घटनास्थल के आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया। दुकानदारों ने आनन फानन में दुकानों के शटर गिरा दिए। व्यापारियों ने बताया कि इस घटना के खिलाफ लोगों में गुस्सा है।
कब क्या हुआ
12:35 सिंधी चौराहे पर व्यवसायी का मर्डर, साथी भागा
12:43 मौके से एक आरोपी को पकड़ा
12:50 चौराहे की दुकानें बंद होने लगीं
12:53 व्यवसायी के शव को पुलिस ने उठाया
01:00 जाम के बाद पुलिस ने रूट डायवर्जन किया
01:05 एसपी सिटी और सीओ मौके पर पहुंचे
01:30 दिनेश उर्फ रोहित के परिजन हाईवे पर धरने पर बैठे
02:00 धरना दे रहे लोगों से बात करने सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे
02:30 एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे
03:10 फोरेंसिक टीम की वैन पहुंची
03:23 फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने लिए
04.00 आवागमन सामान्य हुआ
पुलिस लापरवाही की होगी जांच
हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी को पुलिस पकड़ने की कोशिश कर रही है। लापरवाही के मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच की जाएगी। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील कुमार मीणा, एसएसपी