फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: प्रदेश में अगले कुछ दिन खराब रहेगा मौसम, आज पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी

Fri, 12 Apr 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: आने वाले दिनों के मौसम पर नजर डालें तो 15 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम बदलने के आसार हैं।
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पांच जिलों के कुछ इलाकों में आज (शुक्रवार) भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


पर्वतीय इलाकों में बदल रहे मौसम का मैदानी इलाकों में कोई खास असर नहीं दिख रहा है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से गर्मी सताने लगी है। उधर, आने वाले दिनों के मौसम पर नजर डालें तो 15 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम बदलने के आसार हैं।

Badrinath Dham: 25 अप्रैल को नरेंद्रनगर राजदरबार से रवाना होगी गाडू घड़ा यात्रा, 11 मई को पहुंचेगी धाम
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अप्रैल के लिए पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 अप्रैल को प्रदेश भर में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दिन भी प्रदेश भर के सभी जिलों में मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें