फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: रेड अलर्ट के बाद पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, तीन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

Wed, 31 Jul 2024 07:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों ने आज और कल तेज बारिश के दौरान अधिक सतर्क रहने की हिदायत दी है। साथ ही कहा कि इस दौरान संवदेनशील इलाकों में भी जाने से बचें।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज बारिश के रेड अलर्ट के बाद आज दोपहर बाद मौसम बदला और पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश हुई। देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी में बारिश के बाद उमसभरी गर्मी से राहत भी मिली। वहीं, टिहरी, पौड़ी और देहरादून के स्कूलों में छुट़टी घोषित की गई है।

विज्ञापन


वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कल देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं। कल के लिए ऑरेंज अलर्ट है, लेकिन इसका तेज बारिश होगी। हिदायत देते हुए कहा, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहे।
विज्ञापन


केसरिया रंग में रंगी धर्मनगरी: हाईवे डाक कांवड़ियों से पैक, नौ दिन में 2.51 करोड़ ने भरा जल, देखें तस्वीरें
 



तीन जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहे बंद

बुधवार को देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते पहले ही स्कूल बंद हैं।
विज्ञापन

गंगोत्री में भागीरथी का जलस्तर बढ़ा

गंगोत्री धाम में बुधवार शाम को एक बार फिर भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढ़ते ही पुलिस नदी के किनारे से यात्रियों को हटा रही है। वहीं, यात्रियों को अलर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें