फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, यलो अलर्ट जारी

Tue, 30 Jan 2024 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update:  पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही इस साल जनवरी में बिना बारिश-बर्फबारी के सूखी ठंड रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन महीने के अंत में मौसम तेवर दिखा सकता है। प्रदेश भर में 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 31 जनवरी को प्रदेश भर में गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं।

जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसा ही हाल फरवरी के शुरुआत में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा। हालांकि आने वाले दिनों में सामान्य तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: घने कोहरे के चलते चार ट्रेनें रहीं रद्द, कई ट्रेनें हुईं लेट...यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

विज्ञापन

कोल्ड डे ने बनाया रिकॉर्ड, पहाड़ से ज्यादा मैदान में ठंड

इस साल दिसंबर-जनवरी में कोल्ड डे ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यही वजह रही कि लोगों को पहाड़ से ज्यादा मैदानों में ठंड ने सताया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आमतौर पर इन दोनों महीनों में बारिश-बर्फबारी होने से शीत दिवस की संभावना कम होती है। लेकिन इस बार बारिश न होने से चार-पांच दिन शीत दिवस जैसी स्थिति रही।

दिनभर खिली धूप तो मिली राहत

राजधानी दून में सोमवार को दिनभर धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। दून का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो बीते रविवार को तीन डिग्री की गिरावट के साथ 18.5 था। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें