फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहत, स्कूल रहे बंद

Fri, 26 Jul 2024 07:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों ने तेज बारिश के दौरान अधिक सतर्क रहने की हिदायत दी है। साथ ही संवदेनशील इलाकों में भी जाने से बचें।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में देर शाम मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पौड़ी, चमोली जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। 

Badrinath Highway: पातालगंगा में पांच साल बाद फिर सक्रिय भूस्खलन हुआ जोन, हाईवे पर गिर रहा मलबा, फिसल रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं तक के स्कूल-कॉलेज रहे बंद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम सोनिका ने जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया था। जिसके बाद आज सभी स्कूल कॉलेज बंद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें