फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें

Wed, 24 Jul 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों ने तेज बारिश के दौरान दिन और रात के समय अधिक सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि बारिश के दौरान दिन के साथ रात के समय भी सतर्क रहें। खासकर संवेदनशील इलाकों में जहां भूस्खलन और चट्टान गिरने का अधिक खतरा है।  

भोले की भक्ति का चढ़ा रंग: हरिद्वार में हर तरफ जयकारों की गूंज...अब तक छह लाख शिवभक्तों ने भरा जल, तस्वीरें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बारिश में हो रहा जलभराव, लोग परेशान
देहरादून नगर निगम वार्डों में नालियों की सफाई नहीं कर सका है। बरसात होने पर पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस रहा है। कौलागढ़ वार्ड के प्रेमपुरमाफी में जलभराव की समस्या हो रही है। थोड़ी सी बारिश में पूरी गली तालाब में तब्दील हो जाती है।

पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। बरसात में गली में पानी भरा रहता है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने इस समस्या के समाधान के लिए डीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें