फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Mon, 04 Mar 2024 05:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: बारिश होने की वजह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कल से प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। प्रदेश के 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मार्च में औसतन इतनी बारिश नहीं होती। पश्चिमी विक्षोभ के तेजी से बढ़ने के चलते इतनी बारिश हुई। बारिश होने की वजह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चार मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। 

Uttarakhand: चमोली में भारी हिमस्खलन की चेतावनी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह, एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खराब होने से देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं उड़ानें
क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश हुई। खराब मौसम के कारण दून एयरपोर्ट पर सुबह की फ्लाइटें विलंब से पहुंचीं। रविवार को सुबह आठ बजे इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उसके बाद सुबह नौ बजे इंडिगो की दिल्ली वाली उड़ान जौलीग्रांट के आसमान में पहुंची। लेकिन तेज बारिश की बौछारों के बीच विजिबिलिटी की समस्या के कारण फ्लाइट जौलीग्रांट के आसमान से वापस लौट गई।

एयरपोर्ट से काफी दूर जाकर फ्लाइट आसमान में गोल-गोल चक्कर काटने लगी। करीब आधा घंटे तक यह फ्लाइट आसमान में घूमकर बारिश कम होने का इंतजार करती रही। जिसके बाद यह फ्लाइट 9:48 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इंडिगो की जयपुर वाली उड़ान सुबह 10:25 बजे के स्थान पर लगभग एक घंटे के देरी से 11:34 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। बारिश कम होने के बाद एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सामान्य हुआ। सभी फ्लाइट उसके बाद अपने समय पर एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें