इस दौरान उन्होंने डिंपल यादव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाए जाने की मांग रखी। जिस पर मंच से ही अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए हामी भर दी। कहा कि जल्द ही इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में सभी सीटो पर सपा कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
बता दें कि डिंपल यादव का उत्तराखंड से खास कनेक्शन है। उनका जन्म वैसे तो 1978 में पुणे में हुआ था। लेकिन उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ा है। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल आरसीएस रावत और माता चंपा रावत उत्तराखंड के काशीपुर में ही रहते हैं।