मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, इस वर्ष सितंबर में बारिश काफी कम रही है। इसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। सितंबर में सामान्य से केवल 25 फीसदी ही बारिश हुई। राज्य के ज्यादातर इलाकों में सितंबर महीने में बारिश ही नहीं हुई।
दो दिन कई जगह होगी भारी बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश भी होने का अनुमान है। बिक्रम सिंह ने बताया कि यह इस मानसून सत्र की अंतिम बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड में सामान्य तौर पर 28-29 सितंबर को मानसून की विदाई होती है।