फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, अलर्ट

Fri, 10 Jul 2015 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर बाद दून सहित उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश होने से स्थानीय लोगों को उमस से राहत मिल गई।
विज्ञापन


उधर, केदारनाथ में भी दोपहर लगभग एक बजे झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही शुक्रवार को सुबह से ही श्रीनगर, हरिद्वार के साथ-साथ अन्य कई इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही।

बद्रीनाथ नेशनल हाईवे में चिलपड़ बैंड के पास मलबा आने से हाईव बंद हो गया है। देवप्रयाग से 25 किमीं ऋषिकेश की तरफ मार्ग बंद हुआ है। केदारनाथ राज मार्ग पर लगातार पहाड़ी से गिर रहे पत्थर खतरे का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं राजधानी में गरज के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग से जारी सूचना के अनुसार, उत्तराखंड के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन


भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 60 घंटों में पर्वतीय जिलों विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में अपेक्षाकृत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, देहरादून में हल्की गर्जन के साथ वर्षा के एक या दो दौर होने की संभावना जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें