उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। कोटद्वार समेत आसपास के इलाके में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में बादल छाए हैं।
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand: पिथौरागढ़-अल्मोड़ा बनेंगे नगर निगम, पर्यटन उद्योग पर मिलेगी सब्सिडी, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश की संभावना है। कहा, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात को भी सतर्कता बरतें।