फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मसूरी में मूसलाधार बारिश के बाद छाया कोहरा, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Tue, 17 Sep 2024 05:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार दोपहर बाद मौसम बदला। दिनभर चटख धूप खिलने के बाद शाम को यहां कोहरा छा गया। कोहरे की धुंध छाने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। 
विज्ञापन
मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार दोपहर बाद मौसम बदला। दिनभर चटख धूप खिलने के बाद शाम को यहां कोहरा छा गया। कोहरे की धुंध छाने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। 

विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हिदायत दी है कि भूस्खलन वाले इलाकों में सावधानी के साथ रहें।

Pitru Paksha 2024: बदरीनाथ में यहां पिंडदान व तर्पण करने का है विशेष महत्व, सात पीढ़ियों का होता है उद्धार
विज्ञापन

 

विज्ञापन

देहरादून-मसूरी मार्ग पर भूस्खलन

मसूरी-दून मार्ग पर देर शाम कोल्हुखेत के निकट भूस्खलन हो गया। इस दौरान रास्ता बंद होने से करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 

प्रदेश में बारिश से 178 मार्ग बंद

सीएम पुष्कर सिंह धामी के दो दिन में बंद मार्ग खोलने के निर्देश के बाद पहले दिन सड़क निर्माण एजेंसियों ने 67 सड़कें खोल दी हैं। बारिश के चलते अभी राज्य में 178 मार्ग बंद हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में 178 मार्ग बंद थे, इसमें सबसे अधिक चंपावत जिले में 58 बंद हैं। पौड़ी गढ़वाल 26, चमोली 22, पिथौरागढ़ 20, नैनीताल 14, रुद्रप्रयाग 10, टिहरी नौ, उत्तराकाशी दो और हरिद्वार में एक मार्ग बंद है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया, भूस्खलन से रास्ता बंद हो रहा और खुल भी रहा है। बदरीनाथ मार्ग पर करीब तीन हजार वाहन गए थे, सुबह रास्ता बंद होने पर यात्री फंसे थे। बाद में आवागमन के लिए रास्ता खुल गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें