फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में झमाझम बारिश, तीन उड़ाने डायवर्ट, कल से धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 12:13 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों से तेवर दिखा रही उमस से आज राहत मिली। राजधानी देहरादून में सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई।  

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुमार आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड:  प्रदेश में क्षेत्रीय बीमारियों पर होगा शोध, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शुरू की कसरत, एथिकल कमेटी गठित

आने वाले दिनों की बात करें तो 14 सितंबर के बाद मानसून की रफ्तार धीमी होने की संभावना है। जबकि मानसून की विदाई के लिए अभी इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

देहरादून आ रही तीन उड़ानें अमृतसर और दिल्ली लिए हुई डायवर्ट

खराब मौसम के कारण विभिन्न शहरों से देहरादून आ रही कुल तीन उड़ानों को अमृतसर और दिल्ली के लिए डायवर्ट करना पड़ा। एयर इंडिया दिल्ली को सुबह 10: 20 पर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन खराब मौसम के कारण आसमान में कई चक्कर काटने के बाद इस उड़ान को वापस दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

इंडिगो की मुंबई वाली उड़ान को सुबह 11: 00 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था। यह उड़ान आसमान में कई चक्कर काटने के बाद अमृतसर के लिए डायवर्ट कर दी गई। वहीं इंडिगो की दूसरी जयपुर वाली उड़ान को 11: 25 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन खराब मौसम के कारण यह उड़ान काफी देर तक आसमान में गढ़वाल क्षेत्र का चक्कर काट कर अमृतसर के लिए डायवर्ट कर दी गई। एयरपोर्ट पर अभी भी मौसम खराब बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें