फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather : शुक्रवार को प्रदेश में कई जगह बहुत भारी बारिश का अलर्ट, रविवार तक बारिश होने की संभावना 

Thu, 09 Jul 2020 12:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर रविवार तक बारिश होने की संभावना है। इस बीच कुछ स्थानों पर भारी और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। विशेषकर मौसम विभाग ने शुक्रवार को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से आया भारी मलबा, मलबे में दफन हुई कार, तस्वीरें

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को राजधानी दून, पौड़ी, नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और चंपावत जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जगह बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।  

मौसम विभाग ने रविवार तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में भारी बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें